प्रकृति से भरपूर और वन्य जीवों से समृद्ध है मध्यप्रदेश हमें इसे संवेदनशीलता के साथ बढ़ावा देना होगा मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा सफारी फिल्म का लोकार्पण
" alt="" aria-hidden="true" />
भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रकृति से भरपूर और वन्य जीवों से समृद्ध प्रदेश है। वन्य जीव और प्रकृति, पर्यटन ऐसी आर्थिक गतिविधियाँ है जो शिक्षाप्रद हैं और संवेदनशीलता की अपेक्षा करती हैं। यह एक उत्तरदायित्वपूर्ण पर्यटन गतिविधि है। उन्होंने कहा कि इसे संवेदनशीलता के साथ बढ़ावा देना होगा और पर्यटन क्षमता का विशेष ध्यान रखना होगा।वे आज यहाँ स्थानीय मिंटो हॉल में श्री सुयश केशरी द्वारा निर्मित सफारी फिल्म का लोकार्पण कर रहे थे।