भाजपा मंडल ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि
एकात्म मानवबाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल: पंकज गुप्ता

 


जौरा भाजपा मंडल ने मनाई उपाध्याय की पुण्यतिथि
जौरा । एकात्म मानवबाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय उनके बताये मार्गों का अनुशरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि आयोजित कार्यक्रम में जौरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता
ने कहीं। मंगलवार को गांधी वाचनालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने यह भी कहा कि पंडित उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक भी थे। उनके आदर्शों का पालन करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। पुण्यतिथि के अवसर पर राधामोहन शर्मा, गिर्राज त्यागी, सगुन जैन, प्रकाश त्यागी द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर उपाध्याय के एकात्म मानवबाद का अनुशरण करने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा गुप्ता, अर्जुनलाल त्यागी, आशाराम कुशवाह, कैलाशी सोनी, बांके बंसल, नीरज गोयल, सुनील सिंहल, चिम्मन कुशवाह, भोला बाथम, छुन्ना नारायण, श्रीकृष्ण, राम शाक्य सहित आदि भाजपाई थे।