दतिया / दतिया कलाकारों की नगरी रहा है। यहां एक से बड़े एक कलाकारों ने दतिया का नाम पूरे देश में रोशन किया। इसी क्रम को आगे बढ़ाया श्री रामप्रताप श्रीवास्तव भैया जी की नतिनी एवं पूर्व डी वाई एस पी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री सोनिया श्रीवास्तव ने। सोनिया श्रीवास्तव ने भोपाल से अपने अभिनय की शुरुआत की। सबसे पहले ईटीवी के लिए वंश सीरियल किया। इसके बाद रंगमंच पर अपने अभिनय का जौहर दिखाया। तत्पश्चात सोनिया ने माया नगरी की तरफ कदम बढ़ाए वहां उन्होंने राम मिलाई जोड़ी, वाणी, चिड़ियाघर, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, शपथ, सीआईडी, अकबर बीरबल जैसे अनेक सीरियल किए साथ ही यमला पगला दीवाना एवं सनम रे जैसी फिल्मों में भी दिखी। सोनिया बताती हैं कि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने १२वीं में ही की। उसके बाद ईटीवी का शो किया। फिर क्क्१ के लिए उत्तर कथा में काम किया। इसके बाद मुंबई आकर पहला सीरियल राम मिलाई जोड़ी किया फिर लगातार काम मिलता रहा। वर्तमान में राजश्री प्रोडक्शन के दादी अम्मा मान जाओ... सीरियल में नम्रता के कैरेक्टर में नजर आ रही हूं। यह फनी कैरेक्टर है। जो कि लीड कैरेक्टर की मामी है। निश्चित ही है कैरेक्टर आप सब को बहुत पसंद आएगा।
दादी अम्मा शो में नजर आएंगी दतिया की सोनिया श्रीवास्तव
स्टार प्लस के दादी अम्मा शो में नजर आएंगी दतिया की सोनिया श्रीवास्तव