एप को गुगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर किसान लाभ उठाएं - उप संचालक कृषि श्री सिंह |
होशंगाबाद | |
उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने जिले के किसानो से कहा है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी का फार्ममित्रा एप उपलब्ध कराया है। यह एप गुगल प्लेस्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से किसानो को मौसम संबंधी जानकारी, बीमा सेवाएं, बाजार भाव, फसल सलाह, फसल बीमा, दावे को दर्ज करने आदि जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानो से अपील की है कि वे इस एप को डाउनलोड कर लाभ उठाएं। |
एप को गुगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर किसान लाभ उठाएं - उप संचालक कृषि श्री सिंह