संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने अलीराजपुर दौरे के दौरान संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय भवन अलीराजपुर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित ईवीएम स्ट्राग रूम के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। अवलोकन के दौरान संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय भवन में लगने वाले विभिन्न विभागों के कार्यालय की जानकारी ली।
संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय भवन का किया अवलोकन