श्री मां नर्मदा गौ-कुंभ संत समागम 2020 का आयोजन 24 फरवरी 2020 से 3 मार्च 2020 तक गीताधाम, ग्वारीघाट परिसर में आयोजित किया जायेगा। श्रृद्धा,भक्ति, आस्था, उल्लास, उत्साह, सेवा और समर्पण से ओतप्रोत गौ कुंभ के नौ दिन अपने आप में अद्भुत होंगे। इन नौ दिनों में हर तरफ दिव्यता प्रकट होगी। प्रथम दिन 24 फरवरी को संतों की पेशवाई का कार्यक्रम होगा। दोपहर2 बजे से श्री नरसिंह मंदिर से गीताधाम तक कार्यक्रम का विस्तार दिखाई देगा। 25 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे से उमाघाट से कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न चरणों में मां नर्मदा पूजन, कन्या पूजन एवं कलश यात्रा संपन्न होगी। तृतीय दिवस 26 जनवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक श्री नर्मदा महायज्ञ, महारुद्र यज्ञ एवं गोपुष्टि महायज्ञ के कार्यक्रम संपन्न होंगे। पूर्वान्ह् 11.30 बजे से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य इंद्रेश उपाध्याय श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन देंगे। प्रतिदिन पूर्वान्ह् 3 बजे से सायं 7 बजे तक संत समागम होगा। सायं 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक महाआरती होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन दो चरणों में संपन्न होंगे। प्रात: 9 बजे से अपरान्ह् 11 बजे तक एवं रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक।
आयोजन के अंतिम पड़ाव 3 मार्च को प्रात: 8बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भगवान योगेश्वर पाटोत्सव, पूजन, महाआरती एवं छप्पन भोग के कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रात:9.30 बजे से 11.30 बजे तक संतों का शाही स्नान एवं दोपहर 12 से 1 बजे के बीच महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी।
हर दिन प्रकट होगा नया उत्सव