विशाल दंगल के साथ अंबाह के प्राचीन जयश्वर महादेव मेला का शुभारंभ आज प्रशासन ने जारी किया सांस्कृतिक कैलेंडर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन विशाल कव्वाली मुकाबला सहित एक शाम शहीदों के नाम जैसे कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र :~
अम्बाह।। नगर पालिका अम्बाह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले जयश्वर महादेव मेला का आज शुभारंभ किया जाएगा शुभारंभ के प्रथम दिवस चंबल क्षेत्र की लोकप्रिय कुस्ती स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा ,यह आयोजन सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं जानकारी देते हुए नगर पालिका के प्रशासक विनोद सिंह ने बताया है कि इस दंगल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरुष एवं महिला पहलवान शामिल होंगे इसमें द्रोणाचार्य पदम श्री गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली, मां चंदगी राम अखाड़ा दिल्ली, भारत केसरी संजय अखाड़ा दिल्ली, गोल्ड मेडलिस्ट सतपाल अखाड़ा दिल्ली, प्रेमनाथ अखाड़ा दिल्ली, सहित हरियाणा पंजाब ,उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के पुरुष एवं महिला पहलवान अपने दांवपेच दिखाएंगे इसमें अंतरराष्ट्रीय रेफरी व कोच कुछ महासिंह राव दिल्ली, किशनपाल सिंह ,जयवीर सिंह ,व प्रेमनाथ भी मौजूद रहेंगे विनोद सिंह के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 29 फरवरी से 4 मार्च तक श्री रामकृष्ण कला अनुसरण मंडल स्वामी श्री गोकुल प्रसाद रासाचार्य एवं मंडली वृंदावन द्वारा भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित रासलीला का मंचन किया जाएगा, इसी तरह 5 मार्च को लोकप्रिय लोकगीत गायक रामधुन गुर्जर राजा हिंदुस्तानी करौली राजस्थान अपने सह कलाकारों के साथ मेला मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे 6 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और ख्याति प्राप्त कवि पवन जैन लाफ्टर चैलेंज विजेता प्रताप फौजदार मुंबई हास्य व्यंग के संपत सरल जयपुर गीत गजल की कवित्री सवीना अदीन कानपुर हास्य व्यंग्य के कवि सर्वेश अस्थाना लखनऊ वीर रस के कवि अशोक चारण जयपुर गीतकार रामबाबू सिकरवार राजस्थान प्रमुख रूप से काव्य पाठ करेंगे 7 मार्च को अंचल के शहीदों को समर्पित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का मंचन किया जाएगा जिसमें महेश गोयल एंड ग्रुप उज्जैन विजेता जी टीवी सारेगामापा शहीदों को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे 8 मार्च को विशाल कव्वाली मुकाबला के साथ मेला का समापन होगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध कव्वाली गायक एहसान भारती एंड ग्रुप मुंबई अपनी कव्वाली प्रस्तुत करेगा प्रशासक विनोद सिंह और मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामनिवास शर्मा ने आम लोगों से कार्यक्रमों का आनंद उठाने की अपील की है