शासन की कल्यणकारी मध्प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजनांतर्गत शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजना पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा प्रदान करने में निरंतर सहयोग कर रही है।
इसी प्रकार शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजना से लाभ प्राप्त कर कुमारी शीतल बोहरपी पुत्री श्री भीमराव बोहरपी निवासी अशोका गार्डन आज अति प्रसन्न है। शीतल बताती हैं कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहे हैं। वह स्वयं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर परिवार का सहारा बनना चाहती है। शीतल ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय से एम.एस.सी.(गणित) में करने के पश्चात रोजगार के प्रयास आरंभ किए। वे बताती हैं कि उनकी रूचि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की थी किन्तु इसके लिए बी.एड प्रशिक्षण आवश्यक था। घर की आर्थिक स्थिति के चलते बी.एड का शुल्क 15 हजार रूपये देना संभव नहीं थे। इसी बीच शिक्षा प्रोत्साहन राशि की जानकारी मिलते ही समस्त दस्तावेज सहित श्रम विभाग में आवेदन किया। कुछ दिनों पश्चात उन्हें राशि 6 हजार रूपये प्राप्त हुए। उक्त राशि की सहायता से वे वर्तमान में वीआईटी कालेज रातीबड़ से बी.एड का कोर्स कर रही है।
शीतल और उनका परिवार उक्त सहायता राशि के लिए शासन का अति आभारी है। वे शासन को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस तरह की कल्याणकारी योजनाओं के चलते ही हम जैसे श्रमिकों के बच्चे भी निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित हो रहे हैं।
शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजना पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा प्रदान करने में निरंतर सहयोग कर रही है